मुठभेड़ में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद

मुठभेड़ में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के सिंघावली अहीर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। बागपत इलाके के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार मिश्रा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात में चेकिंग के दौरान सिंघावली अहीर पुलिस ने पिलाना मोड़ ईंट भट्ठे

बागपत :  उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के सिंघावली अहीर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। बागपत इलाके के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार मिश्रा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात में चेकिंग के दौरान सिंघावली अहीर पुलिस ने पिलाना मोड़ ईंट भट्ठे के निकट बाइक सवार तीन संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बागपत निवासी तसलीम नामक बदमाश घायल हो गया,जिसे उसके दो साथियों आदिल और शामली निवासी इकराम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशाें के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और चोरी की 15 मोटरसाईकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनो शातिर वाहन चोर है। इनका अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दिया ।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

वार्ता

Recent News

Follow Us