
दुष्कर्म व हत्या के मामलों में दोषियों को मिली सज़ा
रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अदालत ने दो अलग अलग मामलों में दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को दोषी पाये जाने के बाद जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी
रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अदालत ने दो अलग अलग मामलों में दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को दोषी पाये जाने के बाद जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के कारण अदालत ने दो अलग अलग दुष्कर्म और हत्या के मामलों में दोषियों को जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
लगभग सात वर्ष पहले भदोखर इलाके में कल्लू ने एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया था जिसमें दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने उसे 20 हज़ार रुपये का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी तरह सलोन इलाके में न्यायालय ने महिला की हत्या करने के मामले में दोष सिद्ध अभियुक्त रामभरोसे पर 10 हज़ार रुपये जुर्माना लगाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से दोनों मामलों में क्रमशः देवकांत शुक्ल और अर्चना दीक्षित की ओर से पैरवी की गई।
वार्ता