आपसी वाद विवाद को लेकर पत्नी ने पति की गोलीमार कर दी हत्या

आपसी वाद विवाद को लेकर पत्नी ने पति की गोलीमार कर दी हत्या

फतेहपुर :- मामला फतेहपुर ज़िले के हथगाम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार हथगाम क़स्बे में रहने वाले ओमप्रकाश मौर्य (50) अपनी पत्नी श्रीमती देवी औऱ बेटी लक्ष्मी देवी के साथ सिठौरा रोड स्थित अपने मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को पति पत्नी के बीच पूरा दिन वाद विवाद हुआ।

फतेहपुर :- मामला फतेहपुर ज़िले के हथगाम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार हथगाम क़स्बे में रहने वाले ओमप्रकाश मौर्य (50) अपनी पत्नी श्रीमती देवी औऱ बेटी लक्ष्मी देवी के साथ सिठौरा रोड स्थित अपने मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को पति पत्नी के बीच पूरा दिन वाद विवाद हुआ। विवाद का शोर शराबा मोहल्ले वालों ने भी सुना था। लेकिन अक्सर ऐसा विवाद दोनों के बीच होता रहता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद जारी था।

इसी दौरान गुस्साई पत्नी देवी ने घर में रखी हुई लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकाली औऱ पति के कनपटी पर फ़ायर झोंक दिया जिसके चलते ओमप्रकाश की मौक़े पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज़ सुनकर पास पड़ोस के लोग भी मौक़े पर पहुँच गए।सूचना पर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची।पुलिस ने मौक़े से ही हत्यारोपी पत्नी को मय असलहा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।

  • संवाददाता वी के द्विवेदी

Recent News

Follow Us