
किन्नर से की लूटपाट मौके पर पहुंची पुलिस, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Updated By Newskranti
On
किन्नर से की लूटपाट मौके पर पहुंची पुलिस, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
वृंदावन - अपने घर जा रही किन्नर को कुछ असमाजिक तत्वों ने बनाया अपना शिकार। पूरा मामला गॉव राजपुर के चामुंडा कॉलोनी का है। जब रात्रि के समय एक किन्नर महिला अपने गतंव्य की ओर जा रही थी।
तभी पीछे से आ रहे कुछ युवको ने किन्नर महिला के साथ पहले अभद्रता की, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर किन्नर महिला के साथ लूटपाट की।
किन्नर महिला बिश्की ने बताया के बह हल्द्वानी से वृंदावन दर्शन करने आई थी, दर्शन कर वह अपने घर जा रही थी कि तभी चार लोगों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसके साथ मारपीट तथा लूटपाट की।
बिश्की के गले से सोने की चेन को लूट ले गए शरारती तत्व, जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुच गयी। मौके से दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।
मथुरा ब्यूरो राहुल ठाकुर
Related Posts
