
8 साल पुराने वारंटों को कराया तामील पुलिस टीम ने प्राप्त की बड़ी सफलता
मध्य प्रदेश :- राजगढ़ जनपद थाना कुरावर पर माननीय न्यायालय नसिंहगढ़ के प्रकरण में रमेश चंद्र पिता आत्माराम विश्वकर्मा, के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी होकर थाना कुरावर पर तामीली हेतु प्राप्त हुए थे| आपको बता दें कि वारंटी की तलाश हेतु पूर्व में भी पुलिस द्वारा प्रयास किये गए थे लेकिन वारंटी बहुत ही
मध्य प्रदेश :- राजगढ़ जनपद थाना कुरावर पर माननीय न्यायालय नसिंहगढ़ के प्रकरण में रमेश चंद्र पिता आत्माराम विश्वकर्मा, के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी होकर थाना कुरावर पर तामीली हेतु प्राप्त हुए थे| आपको बता दें कि वारंटी की तलाश हेतु पूर्व में भी पुलिस द्वारा प्रयास किये गए थे लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म का था| लोगों का लिया पैसा वापस न देना पड़े इसलिए अपना नाम व पिता का नाम बदलकर अपना गांव छोड़कर भोपाल में निवास करने लगा था| वारंटी के संबंध मे विस्वसनीय मुखविर से सूचना मिलने पर वारंटी रमेश विश्वकर्मा, को बस स्टैंड कुरावर से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया|
वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामनरेश राठौर, सहायक उप निरीक्षक बब्बन ठाकुर, आरक्षक प्रदीप वैरागी, राजेश यादव, सैनिक दुर्गा प्रसाद शर्मा, का सराहनीय योगदान रहा है|
रिपोर्ट :- कमल चौहान
Related Posts
