
दुष्कर्म का आरोपी हरियाणा के अंबाला से किया गिरफ्तार
राजगढ़(खिलचीपुर) :- जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता पर लेते हुए, शीघ्र विवेचना पूर्ण करने सहित आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए, अभियोजन प्रारंभ करने का अभियान चलाया जा रहा है|आपको बता दें कि इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया, एवं एसडीओपी
राजगढ़(खिलचीपुर) :- जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता पर लेते हुए, शीघ्र विवेचना पूर्ण करने सहित आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए, अभियोजन प्रारंभ करने का अभियान चलाया जा रहा है|
आपको बता दें कि इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया, एवं एसडीओपी राजगढ़ अंतर सिंह जमरा, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सुनील श्रीवास्तव, के द्वारा थाना राजगढ़ कोतवाली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 417/2020 धारा 366,344, 376 भारतीय दंड संहिता एवं 3(2)(5) एंट्रोसिटी एक्ट के आरोपी धर्मवीर जाट पिता जनरल जाट, निवासी विकासपुरी थाना महेश नगर जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई|
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा जिला अंबाला पहुंचकर आरोपी धर्मवीर जाट पिता जनरल जाट, निवासी विकासपुरी थाना महेश नगर जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की| गिरफ्तार आरोपी धर्मवीर जाट को न्यायालय राजगढ़ में संबंधित धारा भारतीय दंड संहिता एंट्रोसिटी एक्ट मैं न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया|
न्यायालय द्वारा आरोपी धर्मवीर जाट को न्यायिक अभीरक्षा हेतु जेल वारंट तैयार किया गया|
आरोपी धर्मवीर जाट के विरुद्ध शीघ्र आरोप पत्र प्रस्तुत कर अभियोजन कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी|
पुलिस टीम में निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव, उप निरीक्षक राहुल रायकवार, आरक्षक 355 वीरेंद्र यादव, आरक्षक 766 रविंद्र जाट, एवं आरक्षक ललित तोमर, की सराहनीय भूमिका रही है|
रिपोर्ट :- कमल चौहान
Related Posts
