
कोटरी कला को मिली प्रसव सुविधा सी.एच.ओ.को दी शाबाशी
राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- राजगढ़ जनपद ग्राम कोटरी कला पहुंच कर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव सुविधा के संबंध में जानकारी ली। सी.एच.ओ. छाया त्रिपाठी ने बताया कि 5 जनवरी को यहां पर एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने सी.एच.ओ.
राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- राजगढ़ जनपद ग्राम कोटरी कला पहुंच कर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव सुविधा के संबंध में जानकारी ली। सी.एच.ओ. छाया त्रिपाठी ने बताया कि 5 जनवरी को यहां पर एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने सी.एच.ओ. को स्थानीय स्तर पर प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करोगे तो आत्म सुख प्राप्त होगा। उन्होंने ग्रामीण जन से भी चर्चा की। ग्रामीण जनों ने ग्राम के पास सड़क की पुलिया ऊंचा करने की मांग की। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शाम के समय बच्चों को ग्राम पंचायत कार्यालय में बुलाएं और उन्हे किताबें पढ़ने के लिए दें। उन्होंने कहा कि बच्चों में मोबाइल देखने की आदत छुड़ाने के लिए यह कार्य कारगर सिद्ध होगा।
रिपोर्टर कमल चौहान