
सूअर पकड़ने गई निगम गैंग को पालक ने पीटा , मामला दर्ज
उज्जैन। पूरे शहर में सूअरों की भरमार है और इन गंदे जानवरों को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आज सूअर पकड़ने के लिए नगर निगम की गैंग फ्रीगंज के सेठी नगर के पास मेन रोड पर ही जब सूअर पकड़ने की कार्यवाही कर रही थी तो सूअर
उज्जैन। पूरे शहर में सूअरों की भरमार है और इन गंदे जानवरों को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आज सूअर पकड़ने के लिए नगर निगम की गैंग फ्रीगंज के सेठी नगर के पास मेन रोड पर ही जब सूअर पकड़ने की कार्यवाही कर रही थी तो सूअर पालको ने निगम गैंग को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। इसी हमले का वीडियो वायरल भी हो गया। हमले में नगर निगम गैंग के अमित डागर को चोट आई है।
मामले में माधव नगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न का केस दर्ज किया है जिसमें धारा 353 अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। माधव नगर पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर हमला करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन शहर के स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते नगर निगम के द्वारा सूअरों की की धरपकड़ की जा रही है।
रिपोर्ट : आसिफ खान
Related Posts
