
'बाबा' का नहीं अब चलेगा आनंद महिंद्र का बुलडोजर
बुलडोजर का नाम सुनते ही किसी के भी दिमाग में सिर्फ दो ही विचार आते है। पहला तो बुलडोजर बनाने वाली कंपनी JCB या फिर उत्तर प्रदेश वाले बुलडोजर बाबा। जिन्होंने अपने बुलडोजर से अपराधियों की नींद उड़ा रखी है। लेकिन इस बार एक और वजह से बुलडोजर चर्चा में आ गया है। दरअसल आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया बुलडोजर Mahindra Earthmaster BS4 लांच किया है। बुलडोजर के लांच होते ही आनंद महिंद्रा ने इसे खरीदने वालों को 2 स्पेशल गारंटी भी दे दी है।
खरीदने वालों को मिलेगी 2 स्पेशल वारंटी
आनंद महिंद्रा ने नये बुलडोजर की टीजर ट्वीटर पर डालते हुए लिखा है कि जब आपको अपने प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा होता है, तभी आपका प्रॉमिस इतना ज़बरदस्त होता है। महिंद्रा कंपनी अपने बुलडोजर पर सबसे ज्यादा माइजेल की गारंटी देती है। इसके साथ ही एक और गारंटी इस प्रोडेक्ट को बिल्कुल खास बनाती है।
जब आपको अपने प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा होता है, तभी आपका प्रॉमिस इतना ज़बरदस्त होता है। pic.twitter.com/zNkhHmu53g — anand mahindra (@anandmahindra) May 10, 2022
कंपनी का दावा है कि अगर किसी ग्राहक का बुलडोजर खराब होकर बंद पड़ जाता है तो कंपनी 48 घंटे के अंदर उसे हर-हाल में दोबारा चालू करेगी। ऐसा नहीं होने पर ग्राहक को हर दिन 1,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
बुलडोजर नहीं Backhoe Loader होता है सही शब्द
इस मशीन का सही नाम बुलडोजर न होकर बैकहो लोडर होता है। लेकिन भारत में ज्यादा इस JCB या बुलडोजर के नाम से ही बुलाया जाता है।
Related Posts
