
स्थानीय सुरक्षा बलों ने 92 लाख स्मैक सहित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रूपईडीहा बहराइच।भारत नेपाल सीमा पर स्मैक की थोक बिक्री चरम पर है। जो लड़के स्मैक के साथ पकड़े जाते है। हफ्ता दस दिन में जमानत पाकर बाहर आ जाते हैं। और फिर उसी काम मे लग जाते हैं। फिर पकड़े जाते हैं। और फिर आ जाते हैं। जैसे पुलिस व प्रशासन का खौफ उनके मन से खत्म सा हो गया है। इसी क्रम में रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 186 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक लड़का कई बार स्मैक के साथ पकड़ा गया है और बार बार छूट कर आ जाता है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक रूदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र गुप्ता, अतीक कुमार यादव, सौरभ कुमार व एसएसबी के सहायक कमांडेंट विधान चकमा, निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी शिवम गौड़, महिला आरक्षी संतोष, मेनका कुमारी के द्वारा घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा से अभियुक्त अनीश उर्फ कालिया घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच को 113 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ व अभियुक्त राजू पुत्र सरदार अली निवासी लहरपुरवा ग्राम पंचायत सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को 73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 92 लाख रूपये आंकी गई है। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
रिपोर्ट रईस
Related Posts
