हम रहे या ना रहे..... गाने के बाद केके ने दुनिया को कहा "अलविदा"

हम रहे या ना रहे..... गाने के बाद केके ने दुनिया को कहा

म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर मातम पसर गया बीते दिन एक ऐसी घटना सामने आई। जिसने सबके दिलों को झकझोर दिया। म्यूजिक इंडस्ट्री में महारत हासिल करने वाले और कई सुपरहिट गानों को आवाज देने वाले कृष्ण कुमार कुन्नथ का कल कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया।

दिल को छू जाने वाले हैं के-के गाने

कल म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम सा छा गया। क्योंकि म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपने एक चहेते सदस्य को खो दिया। कृष्ण कुमार कुन्नथ के गाए हुए हर एक गाने दिल को छू जाने वाले होते है। कहा जाता है कि के-के को संगीत से बहुत प्रेम था। वह हर एक गाना दिल से गाते थे। जो सुनने वालों को नर्वस कर देता था।

Also Read गुनहगारों की मदद से ही खुल सकता है कानपुर का चर्चित SBI Gold चोरी केस

गौरतलब है कि कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कथित तौर पर कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान गायक की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह होटल लौट आए और गिर गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। के-के के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल फैल गया है।

 

Recent News

Related Posts

Follow Us