कांड के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल

कांड के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल

सुपौल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लहरनियां वार्ड नंबर 1 में बीती रात्रि त्रिवेणीगंज पुलिस ने छापामारी कर कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद नवीज पिता जुनाव मियां लहरनियां वार्ड नंबर एक निवासी के ऊपर त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 140/22 दिनांक 17/ 3/22 को धारा 148, 149, 341, 323, 504, 307 के तहत मामला दर्ज की गई थी। उक्त कांड में फरार चल रहे थे। जिसे त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा आज गुरुवार की बीती रात्रि में छापामारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 140/22 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया

रिपोर्टः मणिकांत कुमार मोनू त्रिवेणीगंज सुपौल

Recent News

Related Posts

Follow Us