पोक्सो एक्ट के मास्टरमाइंड नामजद महिला गिरफ्तार भेजे गए जेल

पोक्सो एक्ट के मास्टरमाइंड नामजद महिला गिरफ्तार भेजे गए जेल

सुपौल त्रिवेणीगंज पुलिस ने बीती रात्रि छापामारी कर पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में फरार एक मास्टरमाइंड महिiला आरोपी को गोरधय से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मामले की जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बतलाया कि त्रिवेणीगंज थाना में पॉस्को एक्ट में दर्ज एक मामला त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 124/22 के एक फ़रार मास्टरमाइंड महिला नामज़द आरोपी स्थानीय निवासी कमलेश मंडल की 30वर्षीय पत्नी कंचन देवी को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोरधय से गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है इस कांड में कुल एक महिला समेत कुल तीन लोग आरोपी थे जिसमें से दो लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है औऱ इस घटना के मास्टरमाइंड अंतिम एक महिला आरोपी 30 वर्षीय कंचन देवी को बीती रात्रि में त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है 

रिपोर्ट मणिकांत कुमार मोनू त्रिवेणीगंज सुपौल

Also Read प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा देशभर में मना रही है सेवा पखवाड़ा, जेपी नड्डा ने दी शुभकानाएं

 

 

 

Recent News

Follow Us