
Good work : पीड़ित के बैंक से ठगों द्वारा कर ठगे गए पैसे साइबर क्राइम टीम ने वापस कराए
उरई (जालौन) :: साइबर क्राइम सेल जालौन ऑनलाइन हुए खाते से पैसे वापस करा कर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। जिस पर पीड़ित ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम टीम ने जनपद में ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण चलाए जाने के चलते। इसके खिलाफ अभियान चला रही है।
इसी के दौरान विभिन्न बैंकों वाले से संपर्क कर बीती 7 जुलाई को आवेदक राजा लोहिया निवासी पटेल नगर कोंच जिसकी खाते से ₹42240 की धनराशि साइबर ठगों ने खाते से निकाल ली थी। जिसका प्रार्थना पत्र उसने एसपी को दिया था। इसी के चलते साइबर की टीम ने उसके 42240 रुपये खाते में वापस करा दिए और उसके चेहरे पर एक मुस्कान वापस लौटाई। इस पर लोगों ने साइबर क्राइम द्वारा पैसे बैंक में वापस आने पर पुलिस की सराहना की। इस दौरान साइबर टीम के उपनिरीक्षक राहुल सिंह, कांस्टेबल वीर विक्रम सिंह, आलोक यादव, अंकित संखवार, कृष्ण वीर इंदौरिया, सुशांत मिश्रा आदि टीम शामिल रहे।
- रिपोर्ट :: दीपू द्विवेदी