
पांच बच्चों की अम्मी प्रेमी के साथ निकाह कर भागी
राजस्थान :: आपने सुना होगा कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। पर जब किसी से होता है तो कुछ सही गलत नहीं दिखता है। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि जिसमें प्यार अंधा तो होता ही है, लेकिन अदा-धुंध होता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जिसे जो भी सुन रहा है वह सोचने को मजबूर हो जाता है। मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां पर एक महिला ने अपने पति और 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग निकाह कर लिया। यह हाल सिर्फ प्रेमिका का ही नहीं है बल्कि प्रेमी का भी है। आपको बता दें कि प्रेमी के भी 5 बच्चे हैं। और वह भी अपनी पत्नी और बच्चों को मां-बाप के साथ छोड़ कर प्रेमिका के साथ निकाह रचाने चला आया है।
कहा जाता है कि, सबसे ज्यादा प्रेम बच्चों से होता है। लेकिन इस घटना को देखते हुए यह साबित हो गया कि प्यार बच्चों से नहीं होता है। बल्कि जब प्यार परवाना चढ़ता है तो, बच्चे भी दिखाई नहीं देते। एक महिला ने शादी के 15 साल बाद अपने 5 बच्चों को छोड़कर अलवर में रहने वाले अपने प्रेमी से निकाह कर लिया। प्रेमी भी शादीशुदा है और उसके भी 5 बच्चे हैं। जब महिला अपने बच्चों को अलवर बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों के पास छोड़कर प्रेमी के संग उसके घर जाने लगी तो बच्चे बिलखने लगे और मां के पीछे भागने लगे।
आपको बता दें कि मामले की जानकारी को सदर थाना पुलिस के एसआई ब्रह्म-प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात को नूरजहां और मौसम खां जयपुर हाई कोर्ट के जरिए प्रोटेक्शन लेकर अलवर आए थे। नूरजहां का कहना है कि उसने 3 महीने पहले जयपुर में मौसम खां से मर्जी से निकाह किया है। अब 4 बच्चों को बाल संरक्षण समिति को सौंपकर जाना चाहती है। एक बच्चा हरियाणा में है, जो मजदूरी करता है। सदर पुलिस ने पांच बच्चों की मां नूरजहां को समझाने की कोशिश की थी। पहले उसने अपने बच्चों को साथ रखने की हामी भर ली, लेकिन बाद में वह मुकर गई। पुलिस शुक्रवार को सभी बच्चों को अलवर बाल कल्याण समिति लेकर आयी। यहां कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्चों को रखने की व्यवस्था कर दी गई है। इसके बाद नूरजहां व मौसम खां दोनों चले गए।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के खोहरी गांव की रहने वाली नूरजहां की शादी 15 साल पहले अलवर शहर के करीब जाजोरबास गांव में तैयब से हुई थी। नूरजहां का कहना है, कि तैयब ट्रक ड्राइवरी करता था। वह घर आता और लौट जाता था। तैयब उसका ख्याल नहीं रखता था और न ही बच्चों का। वह रोज शराब पीता और ऐसे में नूरजहां उसे कई साल तक बर्दाश्त करती रही। फिर बच्चों को लेकर अपने पीहर खोहरी चली गई। नूरजहां का प्रेमी मौसम अलवर शहर के नजदीकी गांव तूलेड़ा का रहने वाला है। उसकी रिश्तेदारी जाजोरबास में थी। मौसम और नूरजहां की मुलाकात हुई। मौसम खां की पत्नी और 5 बच्चे तूलेड़ा गांव में रहते हैं। जबकि मौसम मजदूरी के लिए अलग-अलग शहरों में जाता है। पीछे से दोनो में प्यार बढ़ा और अब दोनों ने अपने बच्चों को छोड़कर निकाह कर लिया है।
Recent News
Related Posts
