गिरते पानी ने दी, पाकिस्तान को बीमारी की सौगात

गिरते पानी ने दी, पाकिस्तान को बीमारी की सौगात

पाकिस्तान में आयी बाढ़ की वजह से देश में कई नई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हुयी हैं, जिससे पाकिस्तान में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन सब को फिर से सही करने के लिए, पकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दुनिया से मदद के लिए गुहार लगायी है। मदद मांगने पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस मुश्किल घडी में पाकिस्तान की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। 


पकिस्तान में भारी बारिश से करीब 1500 लोग मारे गए और 330 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोग अपने घर से बाहर खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं, जो बाढ़ से उत्पन्न बीमारियों ( हैजा, डायरिया, त्वचा की एलर्जी, मलेरिया, डेंगू बुखार और पेचिश ) का शिकार बन रहे हैं। इन सभी को सुरक्षित करने के लिए यूनिसेफ ( सयुंक्त राष्ट्र बाल कोष ) फंडिंग करा  रही है, जिससे होने वाली मौतों को बचाया जा सके। यूनिसेफ बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 3.9 करोंड डॉलर की अपील की है। यूनिसेफ के अनुसार लगभग 34 लाख बच्चे अपने घर से विस्थापित हुए हैं। पकिस्तान में आयी हुई बाढ़ से लगभग 550 से अधिक बच्चों की जान गयी है। 

 

Also Read नये मंडलायुक्त डा0 लोकेश ने ग्रहण किया पदभार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सयुंक्त राष्ट्र महासभा में पकिस्तान की जलवायु परिवर्तन से आयी हुई बाढ़ से पीड़ित लोगों के बारे में चिंता जाहिर की है। इससे पहले मंगलवार को सयुंक्त राष्ट्र के महासचिव अंटोनिओ गुटेरेश ने विश्व नेताओं से जलवायु संकट के बारे में बताया है। वहीँ यूएन महासभा को सम्भोधित करते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया है 

Recent News

Related Posts

Follow Us