JIO कंपनी सस्ते लैपटापों से देश में बढ़ाएगी स्पर्धा

JIO कंपनी सस्ते लैपटापों से देश में बढ़ाएगी स्पर्धा

JIO कंपनी भारत में इंटरनेट नंबर 1 कंपनी बनी हुई है। इस अवसर पर जियो कंपनी ने लोगो को सस्ता लैपटॉप बेचने की घोषणा की है। यह सब दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से (IMC 2022) 5G तकनीकी से हो सका है। 

भारतीय कंपनी रिलायंस जियो जल्द ही एक सस्ता लैपटॉप लाने की तैयारी में है जिसमें 4जी सिम कार्ड लगा होगा। इस लैपटॉप की कीमत 15,000 रुपये होगी। सस्ते जियो फोन की सफलता को दोहराने के मकसद से रिलायंस जियो अब एक सस्ता लैपटॉप मात्र 15,000 रुपये पर बना रही है। इस लैपटॉप में 4जी सिमकार्ड लगा होगा जिसका नाम जियोबुक रखा जाएगा। भारत को जीपीएस का विकल्प देने वाला नाविकभारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से क्वॉलकॉम और माइक्रोसॉफ्ट से समझौता किया है। इस पर दोनों कंपनियों का कार्य अलग अलग है जिसमे क्वॉलकॉम कंप्यूटिंग चिप सप्लाई करती है जबकि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम बनाती है। जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। जियोबुक लैपटॉप लगभग इसी महीने बाजार में आने की सम्भावना है और शुरुआत में स्कूलों व सरकारी दफ्तरों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

Recent News

Related Posts

Follow Us