
वूमेन एशिया कप में भारत की शेरनियों ने रचा इतिहास
भारत और श्रीलंका के बीच हुए आज दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को फाइनल मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत की शेरनियों ने यह कारनामा सातवीं बार कर लिया कर इतिहास रच दिया है।
एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया लगातार सातवीं बार चैंपियन बनी है। दोनों टीमें पांच बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ी हैं और हर बार भारत ने श्रीलंका को हराया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि श्रीलंका की टीम पांचवीं बार फाइनल में हारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य रखा और टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाए और मैच आठ विकेट से जीत लिया। स्मृति मंधाना ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले हैं। कप्तान हरमनप्रीत 14 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी और रणवीरा ने एक-एक विकेट लिया। जबकि भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने तीन विकेट झटके है जबकि स्नेहराणा और गायकवाड ने 2-2 विकेट लिए हैं। जबकि इस मैच में मन ऑफ़ मैच रेणुका सिंह रहीं और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा रही हैं।