
अग्नि पीड़ितों के बीच इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटे सामग्री
(सुपौल) त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में बुधवार की अहले सुबह घटी आगलगी की घटना में अपना सबकुछ गंवाने वाले पीड़ितों की मदद के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सामने आया। बुधवार की शाम रेडक्रॉस से जुड़े सदस्यों ने आग से प्रभावित चार परिवारों के बीच तिरपाल, बाल्टी, बर्तन, कंबल, साबुन , मच्छरदानी सहित अन्य दैनिक उपयोग के वस्तुओं का वितरण किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपशाखा त्रिवेणीगंज के सचिव कुमार करण लड्डू ने कहा कि प्राकृतिक आपदा अमीरी-गरीबी की पहचान नहीं करती। ऐसी स्थिति में इंदिरा आवास आवंटन के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाएं अग्नि पीड़ितों को मुहैया कराने में प्रशासन को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे आपदा में आपदा पड़ितों के मदद के लिए रेड क्रॉस खरे उतरती है। सदस्य संत सरोज और रामा सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना इंडियन रेडक्रॉस की पहली प्राथमिकता है। दरअसल बुधवार की अहले सुबह नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में नंबर 14 में अचानक घटी आगलगी की घटना में रंजन कुमार, प्रिंस कुमार, अभिमन्यु कुमार , रघु यादव के घर समेत सब कुछ आग में जलकर राख हो गया था। लगभग पांच लाख रुपये की क्षति हुई थी।
इस मौके पर निवर्तमान मुखिया बिजेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार राजेश, अर्जुन कुमार आजाद आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट: संतोष कुमार सुपौल।