हिमांचल प्रदेश में सीएम के पद के लिए कांग्रेस नेता पहुंचे दिल्ली दरबार

हिमांचल प्रदेश में सीएम के पद के लिए कांग्रेस नेता पहुंचे दिल्ली दरबार

हिमांचल प्रदेश में सीएम पद के लिए कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली दरबार में पहुँच रहे है। हिमांचल प्रदेश में चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होंगे। इस 2022 चुनाव में कांग्रेस को बहुत उम्मीदें हैं जिस पर सभी कांग्रेस नेता सीएम पद लेने की होड़ में दिल्ली दरबार में जा रहे है। 


इस बार के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव के बाद सामूहिक चुनाव लड़ा है। सीएम के प्रबल दावेदारी के बीच शीर्ष नेताओं की कलह को रोकने के लिए सामूहिक चुनाव का आयोजन किया है। वोटिंग के बाद कांग्रेस के नेता सरकार बनाने के लिए आश्वस्त नजर आ रही है। दिल्ली जाने वालों नेता में कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शामिल थी। 


इस बार भाजपा सरकार को हटाने के लिए लोगों ने बहुत बड़ी मात्रा में वोटिंग किया है, जो रिकॉर्ड वोटिंग को दर्शाता है।  इस बार मतदान रिकॉर्ड होने की वजह से फायदा कांग्रेस को मिलने वाला है। सीएम पद के लिए कांग्रेस में होड़ मची हुई है जिसको देखना दिलचस्प होगा। इन सभी नेताओं के बीच सीएम पद के लिए आगे कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, ठाकुर कॉल सिंह, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल प्रमुख हैं। ये सभी नेता तभी दिल्ली दरबार में पहुँच रहे है। अब सीएम पद के चेहरा का फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा आब्जर्वर की रिपोर्ट तय करेगी।

Also Read Jio AirFiber का यह 401 रुपए का प्लान करेगा सबकी छुट्टी

Recent News

Related Posts

Follow Us