
अगलगी की घटना में दो लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर राख
सुपौल: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर माल वार्ड 4 में आज रोज सोमवार के दिन में आग लगने से चार आवासीय घर जलकर राख हो गया। वहीं दो लाख से अधिक संपत्ति जली है। आग आज दिन के लगभग ग्यारह बजे लगी। जब घर के सदस्य नाश्ता खाना -पीना खाकर कुछ लोग धान काटने खेतों पर चले गए तो कुछ लोग मजदूरी करने के लिए अन्यत्र चले गए। इस बीच बच्चे भी स्कूल चले गए थे। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हुए और उनके काफी प्रयास के बावजूद आग पर काबू पाया जा सका।
जिन लोगों का आवासीय परिसर जला है। उनमें मिश्रीलाल मंडल, सुभाष मंडल, अशोक मंडल, मोसोमत ललिया देवी शामिल है। पीड़ितों ने बताया कि उसका घर बांस से बने टाट और टीन के चादर से बना हुआ था। पीड़ितों ने बताया कि आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा पेटी, कपड़ा, फर्नीचर, किवाड़, पलंग, पंखा, चांदी का जेवर, नगदी आदि जला है। घटनास्थल पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य गुलाबचंद्र मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल से सीओ त्रिवेणीगंज को दे दी गयी है। पीड़ित मिश्रीलाल मंडल ने बताया कि परिजनों का शरीर पर जो वस्त्र है उसको छोड़ कर उन लोगों का सभी सामान जलकर राख हो गया है। इस संबंध में संपर्क करने पर त्रिवेणीगंज अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को भेजा गया है। उसके जांच प्रतिवेदन के आधार पर सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।
रिपोर्ट: संतोष कुमार सुपौल।
Recent News
Related Posts
