
आफताब ने हत्या के कुछ ही दिनों बाद बनायीं नयी गर्लफ्रेंड
दिल्ली :: आफ़ताब ने हत्या के कुछ ही दिनों बाद एक नयी गर्लफ्रेंड को बना लिया है। हत्या के कुछ ही दिनों के बाद आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में श्रद्धा की रिंग को गिफ्ट किया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस ने आफ़ताब के पास से कुछ हथियार बरामद किए हैं। जिन हथियारों का इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था। पुलिस ने श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद की है जो आफताब ने किसी दूसरी लड़की को गिफ्ट की थी।
दिल्ली में श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद ही आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली थी, जिसे लेकर वह अपने कमरे में आया था। आफताब ने नई गर्लफ्रेंड को तोहफे में श्रद्धा की अंगूठी पहना दी। दिल्ली पुलिस ने वो अंगूठी भी बरामद कर ली है।
मुंबई की श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को श्रद्धा के पार्टनर आफताब को हिरासत में लिया था। दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की हत्या के चंद दिनों बाद ही आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली। यह गर्लफ्रेंड उसी डेटिंग ऐप से बनायीं गयी थी जिसके जरिए आफताब श्रद्धा वालकर से मिला था। इस डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद वह युवती, आफताब के कमरे पर भी आई थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और घर के अलग हिस्सों में मौजूद थे। आफताब इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए आफताब को तिहाड़ जेल से फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) लाया गया। अब तक आफताब के 3 पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था, जिसमें उसे बुखार होने की वजह से टेस्ट प्रक्रिया पूरी तरह से हो नहीं सकी थी। डीएनए टेस्ट में जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता मदन विकास वालकर से डीएनए मैच कर गया है।