भूकंपों से थर्राया इंडोनेशिया, दो दिन में दो बार आया भूकंप

भूकंपों से थर्राया इंडोनेशिया, दो दिन में दो बार आया भूकंप

धरती के अंदर हो रही उथल पुथल से सबसे ज्यादा मार इंडोनेशिया को पड़ रही है। लगातार 2 दिनों के अंतराल में इंडोनेशिया को 2 दमदार भूकंपों का सामना करना पड़ा है। स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज इंडोनेशिया के गोरोंतालो प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम ब्यूरो ने यह जानकारी दी। भूकंप सुबह 7.34 बजे आया, जिसका केंद्र बोन बोलांगो जिले से 69 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था और समुद्र तल के नीचे 138 किमी की गहराई में था।

इससे पहले 16 जनवरी को सुमात्रा द्वीप के तट पर सोमवार तड़के 6.1 तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र आचे प्रांत के सिंगकिल शहर से 48 किलोमीटर (30 मील) दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 48 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि दोनों ही भूकंपों में किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की बात सरकारी रिर्पोट में नहीं की गई है। 

Recent News

Related Posts

Follow Us