North-East India में बजा चुनावी बिगुल, 2 मार्च को आयेगी नई सरकार

North-East India में बजा चुनावी बिगुल, 2 मार्च को आयेगी नई सरकार

नई दिल्ली। अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे North-East India के 3 राज्यों में आज चुनाव आयोग  ने मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी। इसी घोषणा के साथ ही नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में आचार संहिता लागू हो गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान करते हुए जानकारी दी कि चुनाव 16 फरवरी से शुरू होंगे। जबकि 2 मार्च का नतीजों का एलान होगा। सभी तीनो राज्यों में एक—एक चरण में ही मतदान कराया जायेगा। 

कान्फ्रेंस के दौरान नए वोटरों के बारे में जानकारी देते हुए राजीव कुमार ने बताया कि तीनों ही राज्यों में शांति से चुनाव होते रहे है। तीनों राज्यों में इस बार 2.28 लाख नए वोटर जुड़े है। तीनों राज्यों में कुल मिलाकर 62.8 लाख से अधिक वोटर है। इन चुनावों में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। तीनों राज्यों के कुल 376 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिला कर्मियों पर रहेगी। 

16 फरवरी को त्रिपुरा में होगा चुनाव

Also Read तत्काल जलवायु कार्रवाई कर सकती है सभी के लिए एक बेहतर भविष्य: संयुक्त राष्ट्र

60 विधानसभा सीटों वाले त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। राज्य में नॉमिनेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जा सकेगा। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है। फिलहाल यहाँ भाजपा की सरकार है। जिसे सीपीआई(एम) और कांग्रेस से उसे बड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। 

मेघालय में 27 फरवरी को होगा चुनाव

त्रिपुरा की तरह मेघालय में भी 60 विधानसभा सीटें ही है। यहाँ नॉमिनेशन की तारीख 31 जनवरी से 7 फरवरी त​क है। वोट 27 फरवरी को डाले जायेंगे। पिछले चुनावों में यहाँ भाजपा को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थी। इसके बाद भी भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी(NPP) के साथ गठबंधन करके यहां अपनी सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। इसके उलट सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी कांग्रेस सरकार से दूर ही रह गई थी। 

इस बार कांग्रेस पुरानी गलतियों से सीख कर सत्ता पाने का भरसक प्रयास करेगी। जबकि भाजपा पहले से ज्यादा मजबूती के साथ सत्ता में वापस आना चाहेगी। 

नागालैंड में 27 फरवरी को होगा चुनाव

पिछले दो राज्यों की तरह यहाँ की भी वर्तमान सियासी परिस्थिति वैसी ही है। फिलहाल यहाँ भाजपा की गठबंधन सरकार है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री साथी दल एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो है जो 9 बार नगालैंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। यहाँ 60 विधानसभा सीटें ही है। यहाँ नॉमिनेशन की तारीख 31 जनवरी से 7 फरवरी त​क है। वोट 27 फरवरी को डाले जायेंगे। 

Recent News

Related Posts

Follow Us