
Kanpur News : फिर वापस आया तेंदुआ, ओएफसी के जंगलों में मिले पैर के निशान
कानपुर। शहर में करीब डेढ़ महीने से गायब दहशत का पर्याय बना तेंदुआ एक बार फिर ओएफसी के जंगलों में दिखाई दिया। तेंदुए के दिखने की सूचना के साथ ही एक बार फिर वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही कैमरे और पिजड़ा भी लगाया गया है।
पिछले करीब डेढ़ महीने से गायब तेंदुआ फिर से आॅर्डनेंस फैक्टरी में दिखाई पड़ा है। पिछले दो दिनों में स्मॉल आर्म्स फैक्टरी और ओएफसी के जंगलों में तेंदुआ देखा गया है। इसके चलते लंबे समय बाद वन कर्मी फिर तेंदुए की तलाश में डटे हैं। वनकर्मियों को उसके पंजों के निशान भी मिले हैं। उसने कुत्तों और एक बंदर का भी शिकार किया है, जिसके कारण फैक्टरी और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
तेंदुए के दिखने पर वन विभाग ने टीमें तैनात कर दी गई हैं। एसएफ और ओएफसी में तीन कैमरे भी लगाए गए हैं।वन कर्मियों ने भी पंजों के निशान के आधार पर उसके होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात के समय में भी निगरानी की जा रही। उसके रूट और छुपने के ठिकाने का पता चलने पर चिड़ियाघर की टीम की मदद लेकर उसे पकड़ा जा सके।
गौरतलब है कि आखिरी बार तेंदुए को नवंबर महीने में देखा गया था जिसके बाद से वह गायब था। आईआईटी और एनएसआई में उसके न दिखने पर दोनों ही जगह से वन कर्मियों को करीब दो महीने की तैनाती के बाद हटा लिया गया था। अब फिर नए क्षेत्र में तेंदुए के दिखने के बाद वन कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है।
— शाहिद पठान
Recent News
Related Posts
