बिकरु कांड : 2.5 साल बाद जेल से बाहर आई खुशी

बिकरु कांड : 2.5 साल बाद जेल से बाहर आई खुशी

कानपुर। बिकरु कांड में 2.5 साल से कानपुर देहात में जेल में बंद खुशी दुबे आज आखिरकार जेल से बाहर आ गयी। खुशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद शनिवार देर शाम रिहा कर दिया गया है। जेल से उनके वकील ने बाहर निकालते हुए परिवार को सौंप दिया। बीते दो वर्ष पहले जुलाई महीने में हुए बिकरु कांड में आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। बिकरु कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। घटना के बाद पुलिस ने इस घटना से जुड़े कई लोगों को उठाया था और कुछ लोगों का एनकाउंटर भी कर दिया था । 

घटना में शामिल अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को पुलिस ने कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। खुशी को कानपुर देहात की जेल में रखा गया था और उसका केस अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित लड़ रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में अपील के बाद खुशी दुबे को जमानत मिली है। 30 महीने से आरोपित खुशी दुबे जेल में बंद थीं। जेल से रिहा होने के बाद खुशी दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा था। खुशी दुबे की रिहाई पर उनके माता-पिता व परिजनों ने खुशी जताई है। 

खुशी दुबे के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने कहा कि खुशी दुबे को गलत फसाया गया है। शादी के दो दिन ही हुए थे उसके बाद पुलिस ने इतनी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि उनको सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और वह खुशी को मुकदमे में भी बाइज्जत बरी कराएंगे । कानपुर देहात जेल से रिहा होने के बाद खुशी अपने अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित और परिवार के साथ घर के लिए रवाना हो गई।

Also Read तत्काल जलवायु कार्रवाई कर सकती है सभी के लिए एक बेहतर भविष्य: संयुक्त राष्ट्र

Recent News

Related Posts

Follow Us