आदमखोर हुआ तेंदुआ, 3 साल की बच्ची का किया शिकार

आदमखोर हुआ तेंदुआ, 3 साल की बच्ची का किया शिकार

जंगलों को काटकर इंसानी बस्तियाँ तो धडल्ले से बनती चली गयी, लेकिन जंगली जानवरों के घर सिमटते चले गये। ऐसे में आये दिन जानवर इंसानी बस्तियों में घुसने लगे है। ऐसे में जब जंगली जानवर और इंसान की मुठभेड़ होती है तो इसका नजीता बुरा ही होता है। 

गुजरात। खेत में काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर की बेटी को एक तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामला गुजरात के राजकोट जिले के मेरवदर गांव का है। फिलहाल वनविभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश निवासी एक मजदूर अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी वहाँ पर तेंदुआ आ गया और उनकी बेटी को उठा ले गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर ने जैसे ही मदद के लिए चिल्लाया तो अन्य मजदूर और पड़ोसी खेतों के मालिक दौड़े और कुछ मीटर तक तेंदुए का पीछा किया। तेंदुआ लड़की को छोड़कर भाग गया। लक्ष्मी को तुरंत उपलेटा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। 

Also Read तत्काल जलवायु कार्रवाई कर सकती है सभी के लिए एक बेहतर भविष्य: संयुक्त राष्ट्र

Recent News

Related Posts

Follow Us