हड़ताल को बेअसर करने के लिए पूर्व कर्मचारियों ने कसी कमर, शिकायत केंद्र बना ट्विटर

हड़ताल को बेअसर करने के लिए पूर्व कर्मचारियों ने कसी कमर, शिकायत केंद्र बना ट्विटर

शुक्रवार की रात 10 बजे से शुरु हुई बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल और बिगड़े हुए मौसम ने केस्को के सामने बिजली आपूर्ति की जो चेतावनी पेश की है उसे विभाग द्वारा पूर्व इंजीनिरयों, सैैनिक कल्याण बोर्ड निगम और आउटसोर्सिंग एजेन्सी की मदद से सुलझाने का प्रयास कर रहा है। 

केस्को एम डी सैमुअल पॉल ने हड़ताल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि केस्को के करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण विभाग को मानक के अनूरुप काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए वाह्य एजेन्सी की मदद से 1100 से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाया गया है। लेकिन नया क्षेत्र होने के कारण फाल्ट की पहचान करने में कुछ ज्यादा समय लग रहा है। 

टोलफ्री नंबर और ट्विटर के माध्यम से मिल रही शिकायतें
केस्को एमडी ने बताया कि बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याएं उपभोक्ता ट्विटर और हेल्पलाइन टोफ्री नंबर 1800 180 1902 की मदद से दर्ज करा रहे है। जिस पर समय से समस्या के समाधान की प्रयास किया जा रहा है। 

Also Read Richrize Apps India Review - Most Popular Betting and Casino Apps

 

Related Posts

Follow Us