
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी बदमाश घायल
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया है। जब पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक से फायरिंग होने लगी। घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के जैंत थाना क्षेत्र के पेलखू चौराहे की बताई जा रही है। जहां पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सवा लाख रुपए का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में बदमाश रोहतास गुर्जर के दोनों पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 साल से पुलिस को रोहतास की तलाश में थी। SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि घायल बदमाश रोहतास के पास से एक अवैध पिस्टल, 11 कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
साल 2021 में बरसाना में पुलिस पर फायरिंग के बाद से रोहतास फरार चल रहा था। उस समय हुई फायरिंग की घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। रोहतास पर संगीन धाराओं के 20 से ज्यादा मुकदमे हैं। जून 2022 में मथुरा पुलिस ने 50 हजार से इनाम बढ़कर एक लाख कर दिया था। राजस्थान से भी 25 हजार का रोहतास पर इनाम घोषित है।