
युथ कांग्रेस ने बरसते पानी में जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
उज्जैन । सीधी जिले में आदिवासी युवक के साथ पेशाब कांड होने के कारण प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया है। इसी को लेकर जिला युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सीधी में भाजपा विधायक केदार शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी व्यक्ति के साथ अत्याचार की एक अमानवीय घटना सामने आई है। जिसे लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है। इसी को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए। मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि जिस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतला दहन कर रहे थे। उस समय बारिश हो रही थी। लेकिन वह नहीं रुके और उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।
आपको बता दें कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे पर जिला युथ कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी के नेतृत्व में स्थानीय बीमा हॉस्पिटल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया गया। जिसमें युथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुतला दहन के उपरान्त जिला अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश में लगातार आदीवासी , गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों के ऊपर भाजपा एवं उनके अनुषांगिक संगठन के नेताओं द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और कुछ घटनाएं सामने आती है। कुछ घटनाएं सत्ता के दबाव में सामने नहीं आ रही है। यूवा कांग्रेस अध्यक्ष जोशी ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि अब समय आ गया है, ऐसे कुकृत्य करने वाले नेताओं व उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने का । जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेश साद ने बताया कि इस घटना को लेकर युवाओं में इतना आक्रोश था की बरसते पानी में सीएम शिवराज का पुतला जलाया गया।