प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता : दिग्विजय सिंह

प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता : दिग्विजय सिंह

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि मध्यप्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्यों कि बजरंग दल में अच्छे लोग भी होते हैं। चुनावी वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हिन्दूत्व प्रहरी संगठन बजरंग दल पर इस बड़े बयान के बाद कांग्रेस का साफ्ट हिन्दूत्व की ओर अपना कदम बढ़ाना माना जा रहा है।

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हनुमानजी के बड़े भक्त हैं और वे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी करवा चुके हैं। हाल ही उज्जैन में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होकर बड़ा संदेश दिया था। चुनावी वर्ष है और इसी के चलते प्रदेश में हर विधानसभावार से चुनावी दावेदार भी हनुमान चालीसा पाठ करने के साथ-साथ कावड़ यात्रा भी निकाल रहे हैं।

  • रिपोर्ट : आसिफ खान 

Recent News

Related Posts

Follow Us