.jpeg)
टोल फ्री नंबर से प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित किया जाएगा निस्तारण : सौम्या पांडे
कानपुर :: उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। श्रमिकों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो इसके लिए 18001805160 टोल फ्री नंबर की शुरुआत की गई है।
अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है। जो कि 18001805160 ,0512- 2295176 एवं 0512 -2297142 है। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इन नंबरों को जारी किया है। जिससे श्रमिकों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने कहा कि इस टोल फ्री नंबर को जारी करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि श्रमिक इस टोल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत/समस्याओं को किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9ः30 से सायं 6ः00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। जिससे श्रमिकों को होने वाली विभाग से संबंधित किसी भी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। अपर श्रम आयुक्त ने श्रमिकों की समस्याओं को जानने व शिकायतों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो और समय से शिकायतों/समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जा सके।