
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा देशभर में मना रही है सेवा पखवाड़ा, जेपी नड्डा ने दी शुभकानाएं
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 73वां जन्मदिन आज देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
रविवार को एक्स पर जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास व राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं। 'अंत्योदय' का हमारा ध्येय आज देश के प्रत्येक गांव में व समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर 'विकसित भारत' के संकल्प सिद्धि का मंत्र बन गया है।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 17, 2023
भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास व राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं। 'अंत्योदय' का हमारा… pic.twitter.com/23svOMJopN
उन्होंने कहा 'ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कोटिशः कार्यकर्ताओं को सदैव आपका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। आप यशस्वी हों, दीर्घायु हों।'उल्लेखनीय है कि ‘सेवा पखवाड़ा' के दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा के सभी सदस्य देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसी कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करेंगे।
Recent News
Related Posts
