
कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल , विवेक यादव हुए फिर अपने
उज्जैन। आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डैमेज कंट्रोल कर ही लिया और बाकियों को मनाना शुरू कर दिया। जिसमें से उज्जैन उत्तर से इंका नेता विवेक यादव को अपने विवेक से समझाया और विवेक यादव ने भी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया।
यह उल्लेखनीय है कि बागी बनकर उभरे विवेक यादव को वरिष्ठ नेताओं ने एक बार फिर से अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद माया त्रिवेदी को टिकट दिया था जिससे नाराज होकर कांग्रेस नेता विवेक यादव ने आम आदमी की पार्टी में शामिल हो गए थे और आम आदमी पार्टी ने भी अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें से उज्जैन उत्तर विधानसभा से आप प्रत्याशी विवेक यादव को घोषित कर दिया था लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक (विक्की) यादव को मनाने में लगे हुए थे और डैमेज कंट्रोल करते हुए विवेक यादव को डैमेज होने से बचा लिया और विवेक यादव ने भी अपना विवेक लगाते हुए फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और बगावत छोड़ते हुए उज्जैन उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती माया त्रिवेदी के पक्ष में काम करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की। हालांकि शहर में एक चर्चा चल पड़ी थी कि हमेशा ही कांग्रेस से किसी भी सीट से एक बागी हो जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा यह सिद्ध कर दिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक यादव ने। वही विवेक यादव ने यहां भी कहा कि मैं हमेशा से कांग्रेसी था और कांग्रेस में ही रहूंगा।