
सपा ने भरी हुंकार, 2022 में सभी विधानसभा सीटें जीतने का किया दावा
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा कानपुर में डॉ इमरान को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिसको देखते हुए आज सपा कार्यकर्ता रणवीर सिंह यादव ने गोविंद नगर के गुजैनी स्थित रामलीला मैदान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा कानपुर में डॉ इमरान को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिसको देखते हुए आज सपा कार्यकर्ता रणवीर सिंह यादव ने गोविंद नगर के गुजैनी स्थित रामलीला मैदान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष डॉ इमरान को 21 किलो का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कानपुर की पांचों सीटों पर सपा धमाकेदार जीत दर्ज करेगी। सबसे ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम भी किया जाएगा। हमारी पार्टी के अनुभवी नेताओ को लेकर भी इस बार आगे बढ़ा जाएगा।इस दौरान जितेंद्र,सरोज,संदीप,सुभाष,राजकुमार,केके मिश्रा रहें।
- जितेंद्र सिंह राठौर
Recent News
Related Posts
