कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन , पुलिस से हुई नोंकझोंक
कानपुर। कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आज गुरुदेव चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसको पुलिस ने असफल कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी हुई। व्यस्त चौराहा होने के चलते जाम लग गया। दो
कानपुर। कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आज गुरुदेव चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसको पुलिस ने असफल कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी हुई। व्यस्त चौराहा होने के चलते जाम लग गया। दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गई जिसको किसी तरह पुलिस ने जाम से निकाला। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। प्रदर्शनकारियों मुंह पर मास्क भी नहीं लगाए थे।
सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और ब्राह्मण हत्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष सुधांशू मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिस तरह ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही है , उससे यह साबित होता है कि यह सरकार ब्राह्मण विरोधी है।
प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा माफिया अभिभावकों को लगातार फीस के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई कराने की पूरी फीस वसूल रहे हैं लेकिन सरकार अभिभावकों के हित में कोई कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश की हालत बेहद खराब हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, सौरव सिंह, पंकज यादव, राहुल सिंघम, अरुण तिवारी, शैंकी मिश्रा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कौस्तुभ शंकर मिश्रा