सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
लॉक डाउन के दौरान अलग अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस उनके राज्यों तक पहुंचने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों से लिए जा रहे नाम मात्र के किराये को लेकर राजनीतिक घमासान मचना शुरू हो गया है | विपक्षी दल केंद्र सरकार को मजदूरों से किराया वसूली को
लॉक डाउन के दौरान अलग अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस उनके राज्यों तक पहुंचने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों से लिए जा रहे नाम मात्र के किराये को लेकर राजनीतिक घमासान मचना शुरू हो गया है | विपक्षी दल केंद्र सरकार को मजदूरों से किराया वसूली को लेकर कोस रहे हैं, तो वहीँ समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राज्य की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार के ऊपर ट्विटर वार छेड़ दिया है | सपा मुखिया ने हमला बोलते हुए पी एम केयर फण्ड को भी निशाने पर ले लिया है |
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि जब गरीब मजदूरों से किराया ही लेना था तो पी एम केयर फण्ड में मिले दान के पैसों का क्या किया जायेगा | अखिलेश यादव ने आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सुनने में आया है कि आरोग्य सेतु ऐप से भी पी एम केयर फण्ड में 100-100 रूपये वसूले जा रहे हैं | अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल्स के ऊपर होने वाली पुष्प वर्षा पर भी सवाल उठाये |