वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण हुड्डा का निधन
कांग्रेस विधायक व वरिष्ठ नेता कृष्ण हुड्डा का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से विधायक कृष्ण पिछले कुछ दिनों से खराब सेहत के चलते दिल्ली के एक हास्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन से पूरी हरियाणा कांग्रेस में शोक छा गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
कांग्रेस विधायक व वरिष्ठ नेता कृष्ण हुड्डा का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से विधायक कृष्ण पिछले कुछ दिनों से खराब सेहत के चलते दिल्ली के एक हास्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन से पूरी हरियाणा कांग्रेस में शोक छा गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्ण हुड्डा का निधन उनके जीवन की व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने एक मित्र खो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हुड्डा को किसानों और गरीबों की आवाज बताया।उन्होंने कहा,‘‘उनकी ईमानदारी और जन सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को लोग हमेशा याद रखंगे।