
कांग्रेस की चाल है किसान आंदोलन — स्वतंत्र देव सिंह
KANPUR | उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने कानपुर कार्यकताओं के साथ बैठक कर पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्र देव सिंह ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले मंडल अध्यक्षों के साथ मीटिंग
KANPUR | उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने कानपुर कार्यकताओं के साथ बैठक कर पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्र देव सिंह ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले मंडल अध्यक्षों के साथ मीटिंग आगे की रणनीति भी तय की।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और जोश भरते हुए हर एक बूथ स्तर पर वोटरों को मतगणना से जोड़ने के कार्य मे मदद करने के लिए उतसाहित किया।
ALSO READ : फूफा-जीजा सब सावधान , शादी में फंसे तो कटेगा चालान
कार्यक्रम के अंत मे मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्र देव ने बताया कि कोरोना काल के चलते सभी बैठकों को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब परिस्थितियों का सामान्य होता देख फिर से राज्य संचार की शुरुवात कर दी गयी है। वहीं किसानों के आंदोलन के सवाल पर कांग्रेस की रणनीति बताई। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन कांग्रेसियों की सोची समझी राजनीति है। सरकार के मंत्री किसानों से वार्तालाप करने में लगे हुए हैं। कुछ न कुछ हल निकलकर जरूर आएगा।
Recent News
Related Posts
