पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई झड़प

पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई झड़प

कानपुर। हाथरस कांड को लेकर पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही इसी कड़ी में कानपुर में भी जगह जगह घटना की निंदा करते हुए सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेसी विरोध जताने में जुटे हुए है। जहां गोविंद नगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने

कानपुर। हाथरस कांड को लेकर पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही इसी कड़ी में कानपुर में भी जगह जगह घटना की निंदा करते हुए सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेसी विरोध जताने में जुटे हुए है। जहां गोविंद नगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली से खफा कांग्रेसियों ने दबौली टेम्पो स्टैंड से पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने दर्जनों कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने बताया कि जिस तरह से हाथरस में बेटी के साथ दरिंदगी हुई उससे आज देश शर्मसार हो गया है। प्रदेश सरकार इस मामले को दबाने में जुटी हुई है तो वही पुलिस भी अपनी मनमानी पूरी दिखा रही है।

आज हम सभी ने एकजुट होकर पैदल मार्च निकाला है और मांग की जा रही है कि सरकार से प्रदेश सम्भल नही पा रहा तो इस्तीफा दे दें।

  • कौस्तुभ शंकर मिश्रा

Recent News

Related Posts

Follow Us