कैबिनेट मंत्री के दफ्तर के सामने बवाल , 300 लोगों पर मुकदमा दर्ज
कानपुर :-: उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे हर एक राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के दफ्तर के बाहर बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाकर शनिवार को सपाइयों
कानपुर :-: उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे हर एक राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के दफ्तर के बाहर बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाकर शनिवार को सपाइयों ने सतीश महाना के कार्यालय में जमकर हंगामा किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका तो दोनों ओर से झड़प होने लगी। मारपीट की नौबत के बीच हाथापाई शुरू होने लगी। पुलिस ने लाठियां पटककर सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हो सका। दो नामजद समेत 300 अज्ञात के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्री का कहना है कि कुछ सपाई कार्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की।
सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल दोपहर को दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ सतीश महाना को फूल और तिरंगा भेंट करने जा रहे थे। मंत्री के कार्यालय में पहले से ही बड़ी संख्या में भाजपाई भी मौजूद थे। उन्होंने सपाइयों को अंदर जाने से रोका तो विवाद होने गया। देखते ही देखते हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई। सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर से बवाल शुरू होता, इससे पहले ही भारी पुलिस फोर्स पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठी लेकर दौड़ा दिया।
- रिपोर्ट : निखिल अग्रवाल