बाईक की सजी अर्थी, कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

बाईक की सजी अर्थी, कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

कानपुर। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के मूल्यों के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन कर मौजूदा केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में राज्य के हर जिले में

कानपुर। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के मूल्यों के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन कर मौजूदा केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में राज्य के हर जिले में विरोध प्रदर्शन किये गये।

कानपुर में सजी बाईक की अर्थी

वैसे तो बाईक पर आदमी बैठ कर चलते है लेकिन लेकिन जब पेट्रोल 100 के आंकड़े को छूने की तरफ तेजी से दौड़ने लगे तो कई लोग बाईक छोड़ पैदल या साइकिल का दामन थामने को मजबूर हो रहे है। ऐसे में ​कानपुर में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बाइक की अर्थी सजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

शतक के करीब पहुॅचा पेट्रोल

अगर पेटोल व डीजल की कीमते ऐसे ही बढ़ती रहीं तो जल्द ही यह 100 का आंकडा पार कर लेगा। प्रदेश में लगभग सभी जगह पर पेटोल की कीमत 92.5 रुपये के ऊपर है।

Recent News

Related Posts

Follow Us