विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के साथ नहीं कोई गठबंधन, जद(यू) ने मैदान में अकेले उतरने का किया फैसला

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के साथ नहीं कोई गठबंधन, जद(यू) ने मैदान में अकेले उतरने का किया फैसला

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के साथ नहीं कोई गठबंधन, जद(यू) ने मैदान में अकेले उतरने का किया फैसला


देश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 एकदम नजदीक आ चुके हैं। ऐेसे में आरोप - प्रत्यारोप की बौछार हो रही है। बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव होने है जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखण्ड शामिल है। सियासत सरगर्मियां और बढ़ जाती हैं जब बात उत्तर प्रदेश जैसे बड़े चुनावी राज्य की हो।

उत्तर प्रदेश में जदयू और भाजपा के गठबंधन को लेकर भाजपा ने ये साफ कर दिया है कि जदयू से कोई गठबंधन नहीं होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए, भाजपा ने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी ने राज्य में सिर्फ दो दलों के साथ गठबंधन किया था। पहला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाली अपना दल और दूसरा संजय निषाद के नेतृत्व वाली निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी (निषाद)। इसके बाद जद (यू) ने अकेले लड़ने का फैसला लिया है।

बता दें कि सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड जद (यू) की आगामी राज्य विधान परिषद चुनाव में 24 सीटों के लिए 50-50 सीटों के बंटवारे की मांग को उसके सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को खारिज कर दिया। भाजपा ने कहा कि जद (यू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा की गई मांग का कोई महत्व नहीं है।

सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी भाजपा द्वारा जाहिर तौर पर ठुकराए जाने के बाद, जद (यू) ने अब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले लड़ने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि बिहार और केंद्र में भी जद (यू), भाजपा की सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनाव में अकेले जाने का निर्णय जद (यू) के शीर्ष नेताओं के परामर्श के बाद लिया गया था। पार्टी 18 जनवरी को लखनऊ में इस मुद्दे पर अपनी बैठक करने जा रही है और वहां चुनाव लड़ने के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

Related Posts

Follow Us