
विधानसभा चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पूर्व यूपी मंत्री दारा सिंह ने थामा सपा का हाथ
विधानसभा चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पूर्व यूपी मंत्री दारा सिंह ने थामा सपा का हाथ
देश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 अपने चरम पर है। देश में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं जिसमें उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखण्ड, पंजाब और गोवा शामिल है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। खास तौर से जब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े चुनावी राज्य की बात हो।
आपको बता दें कि यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ में रहे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। आज दारा सिंह ने सपा का दामन थाम लिया है।
दारा सिंह का आरोप है कि बीजेपी दलितों और पिछड़ों का हक छीन रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नारा दिया था कि सबका साथ, सबका विकास। लेकिन विकास सिर्फ कुछ लोगों का हुआ। आज गुलाम बनाने की साजिश हो रही है। छोटी-छोटी चीजें जैसे अनाज देकर ऐसा किया जा रहा है। लेकिन पिछड़े समाज के लोग अब ठगे नहीं जा सकेंगे।
बता दें कि भाजपा से अब तक कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसमें 5 बार के विधायक रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के 3 बार के रहे विधायक रोशनलाल वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, भगवती शरण सागर, दारा सिंह चौहान, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, बाला प्रसाद अवस्थी, अवतार सिंह भड़ाना, धर्म सिंह सैनी शामिल हैं।