
कांग्रेस विधायक ने कंगना को लेकर दिया विवादित बयान, कहा कंगना के गालों से ज्यादा बनाएंगे चिकनी सड़क
कांग्रेस विधायक ने कंगना को लेकर दिया विवादित बयान, कहा कंगना के गालों से ज्यादा बनाएंगे चिकनी सड़क
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी विवादों में घिरी रहती है। नेपॉटिज्म के खिलाफ बोलने से अभिनेत्री ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। एक बार फिर कंगना पर विवादित बयान दिया गया है।
कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कंगना पर बड़ा विवादित बयान दे दिया है। उन्होनें कहा कि मैनें लोगों को आश्वासन दिया कि वह जामताड़ा में 14 सड़कों का निर्माण करेंगे जो फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। उन्होंने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी और 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।"
सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक स्व-निर्मित वीडियो में, डॉ अंसारी को यह कहते हुए सुना गया कि मैं (कांग्रेस विधायक) आपको विश्वास दिलाता हूं कि जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों की तुलना में चिकनी होंगी।"
उन्होनें आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य को लूटने का काम किया है। डॉ इरफान अंसारी ने आगे कहा कि धूल के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने तय किया था कि जब भी उनकी सरकार बनेगी, वह मूल निवासियों के लिए विकास कार्य करेंगे।