भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नहीं थामेंगे सपा का हाथ, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नहीं थामेंगे सपा का हाथ, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नहीं थामेंगे सपा का हाथ, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव


आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भीम आर्मी सपा का दामन नहीं थामेगी। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि वो अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं दो-दो बार तिहार जेल जा चुका हूं। मेरी सत्ता से नहीं, ये मेरी अपने स्वाभिमान की लड़ाई है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वे भाजपा को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे।

चंद्रशेखर आजाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जिम्मेदारी छोड़ दी थी। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरे लोगों को डर था कि हमारे नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। अखिलेश जी को दलितों की जरूरत नहीं है।

चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव, सामाजिक न्याय को नहीं समझ सके और दलितों से जुड़े मामलों पर चुप रहे।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और सपा से हाथ मिलाने की कोशिश की. आजाद ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को अपना बड़ा भाई मानता था पर सामाजिक न्याय के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी। मैं विपक्ष को एकजुट करूंगा नहीं तो मैं खुद लड़ूंगा।

Related Posts

Follow Us