
विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा का हाथ छोड़ने के बाद मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज होंगे सपा में शामिल, कई अन्य बागी विधायक भी लेंगे सदस्यता
विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा का हाथ छोड़ने के बाद मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज होंगे सपा में शामिल, कई अन्य बागी विधायक भी लेंगे सदस्यता
देश में पांच राज्यों के चुनाव एकदम नजदीक आ चुके हैं। ऐसे में सियासत तेज हो गई है। पिछले दिनों भाजपा पार्टी का दामन छोड़ने वाले सभी सदस्यों से काफी तनाव में हे। ये तनाव और बढ़ जाता है जब चुनाव एकदम सर पर हो और आपके मंत्री विपक्ष का हाथ पकड़ ले। विभिन्न पार्टियां अपने उम्मीदवारों का चेहरा जनता के सामने ला रही हैं। अब देखना होगा भाजपा इन सब से कैसे निपटती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सियासत में माहौल गरम है। बता दें, कि भाजपा छोड़ के जाने वाले तीन विधायक व मंत्री आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल रहें हैं। आज सपा की सदस्यता लेने के बाद अगली रणनीति का भी खुलासा करेंगे।
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके बीजेपी छोड़ने के बाद से दो मंत्री दौरा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी सहित आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था।
जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य आज कुछ अन्य विधायकों के साथ सपा का हाथ थामेंगे और विधायकों का नाम भी उजागर करेंंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि वह 14 को 11 बजे ऐतिहासिक कदम उठाएंगे।