राजनीतिक दलों के तय हुए खर्चे, मार्केट सर्वे के बाद लिया गया निर्णय
Updated By Newskranti
On
राजनीतिक दलों के तय हुए खर्चे, मार्केट सर्वे के बाद लिया गया निर्णय
कानपुर। चुनाव की घोषणा के साथ राजनीतिक दलों के खर्चों का हिसाब रखने के लिए आज जिलाधिकारी द्वारा सभी दलों के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार में लगने वाले सामानों की दरों की अधिकारिक घोषणा की गई। इससे पहले 5 जनवरी को जिलाधिकारी विशाख जी0 ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में चुनाव प्रचार में लगने वाली सामग्री की दरें बाजार भाव से तय करने पर सहमति बनी।
इसी क्रम में हुई दुसरी बैठक में जिलाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की तरफ से अपनी अपनी रेट लिस्ट दी गई। दोनों पक्षों की दरों में अन्तर होने पर चर्चा के बाद जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा राजनीतिक दलों की ओर से दी गई लिस्ट पर मुहर लगा दी गई।
देखें चुनाव प्रचार सामग्री एवं उनकी दरें
क्रमांक | वस्तु का नाम | तय की गई दरें |
1 | आडियो, वीडियो के माध्यम से प्रचार हेतु सीडी | 1000/- |
2 | कैसेट निर्माण | 400/- |
3 | झालर 1000 पीस | 300/- |
4 | पण्डाल 18 x 18 | 700/- |
5 | कपड़े का बैनर | 50 /- |
6 | तोरण | 1200 /- |
7 | प्लास्टिक कुर्सी | 6/- |
8 | सोफा | 200/- |
9 | पोस्टर 1000 पीस | 1500/- |
10 | जीप (सूमो/मार्शल) प्रतिदिन का किराया | 1000/- |
11 | SUV (स्कार्पियो/बोलेरो) प्रतिदिन का किराया | 1200/- |
12 | गुलाब की माला | 40 /- |
13 | कुत्रिम गुलदस्ता | 20/- |
14 | गुलदस्ता | 100/- |
15 | खुला गुलाब | 100/- |
16 | सीमेन्ट | 350/- |