यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लगाया सपा पर आरोप, कहा लुंगी छाप गुंडे रहते थे सक्रिय

यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लगाया सपा पर आरोप, कहा लुंगी छाप गुंडे रहते थे सक्रिय

यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लगाया सपा पर आरोप, कहा लुंगी छाप गुंडे रहते थे सक्रिय


लखनऊ। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर है। ऐसे में पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अगले 25 वर्षों तक के लिए खाका खींच रखा है, तब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश में सपा, बसपा व कांग्रेस की जमीन खिसक गई है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के बीच के संबंध को मजबूत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बहुत ही मजबूत संबंध हैं, जो कभी टूट नहीं सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंन आगे कहा कि 2019 की तरह 2022 में भी बुआ-भतीजा एक हो जाएं तो भी अखिलेश की खुशियों का खाता खुलने वाला नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में सबसे बड़े अवरोधक मुख्यमंत्री के रूप में यदि किसी का नाम लिया जाएगा तो वह अखिलेश का होगा।

केशव मौर्या ने महिलाओं की सुरक्षा के विषय में सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में प्रयागराज में कई चौराहों पर लुंगी छाप गुंडे सक्रिय रहते थे। उन चौराहों से बहन बेटियों का निकलना मुश्किल होता था। लेकिन अब वहां परिस्थितियां बदली हैं। बेटियां सुरक्षित हैं। जनता में विश्वास बना है कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

Recent News

Related Posts

Follow Us