निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमारी सिंह चंदेल के चुनाव प्रचार में उमड़ा जनसैलाब
निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमारी सिंह चंदेल के चुनाव प्रचार में उमड़ा जनसैलाब
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है हर एक दल जनता से सीधा संपर्क साधने में लगा है साथ ही साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी कम नहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सीधे जनता से जुड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि हमीरपुर की 228 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार में जुटी राजकुमारी सिंह चंदेल के चुनाव प्रचार में भी अच्छा खासा जनसैलाब देन देखने को मिल रहा है।
कौन है आखिर राजकुमारी सिंह चंदेल
अगर आप राजनीति में रुचि रखते हैं तो आपको हमीरपुर के बहुचर्चित विधायक अशोक सिंह चंदेल को बखूबी जानते होंगे या तो उनके बारे में सुना होगा। राजकुमारी सिंह चंदेल हमीरपुर के सदर विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल की पत्नी है जो इस समय हमीरपुर के 228 विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरी है उन्हीं के चुनाव प्रचार के दौरान अच्छा खासा जन सैलाब देखने को मिला।
चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं अशोक सिंह चंदेल
अशोक चंदेल का जन्म हमीरपुर के कुरौरा गांव हुआ था। शिक्षा-दीक्षा के लिए वह गांव से हमीरपुर आ गए और राजनीति में कूद गए। अशोक सिंह चंदेल 1989 में निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 2008 में भी विधायक रहे। वर्ष 1999 में बसपा से सांसद चुने गए। इसके बाद वर्ष 2017 से भाजपा के टिकट से विधायक चुने गए। अशोक चंदेल लगभग सभी मुख्य दलों में रह चुके हैं और हर दल के बड़े-बड़े नेताओं से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। 2017 में मोदी लहर को देख अशोक चंदेल भाजपा में शामिल हो गए। उस दौरान भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तामम भाजपा नेताओं ने इनका विरोध किया, लेकिन यूपी संगठन में बैठे नेताओं आगे उनकी एक नहीं चली थी।
इस बार उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के 228 विधानसभा क्षेत्र से अशोक चंदेल की पत्नी राजकुमारी सिंह चंदेल मैदान में उतरी हैं और उनके चुनाव प्रचार के दौरान उनकी लोकप्रियता भी देखने को मिल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान अच्छा खासा जन सैलाब देखने को मिला रास्ते तो जाम देखे ही गए। साथ ही साथ उनके चाहने बाले छतों पर खड़े होकर नारेबाजी करते देखे गए।